चतरा :  गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के मुख्य समारोह स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में उपायुक्त कीर्तिश्री द्वारा झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर परेड निरीक्षण सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आयोजित झांकी प्रदर्शन में जिले के कुल 12 विभागों द्वारा सहभागिता की गई, जिनमें आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला परिवहन विभाग, खनन विभाग, मत्स्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला निर्वाचन कार्यालय एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहित अन्य विभाग शामिल रहे।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी पर्यटन थीम पर आधारित रही, जिसमें एक ही मंच पर भद्रकाली मंदिर, तमासीन जलप्रपात, कालेश्वरी मंदिर तथा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के माध्यम से जिले की सांस्कृतिक एवं पर्यटन विरासत को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी को प्रथम स्थान प्रदान किया गया।

वहीं स्वास्थ्य विभाग, जिला परिवहन विभाग, कृषि विभाग एवं खनन विभाग की झांकियों को उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड एवं झांकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *