मेदिनीनगर : गुरुवार को जिले की उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस ने गुरुवार को लेस्लीगंज के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने वार्डन से आवासीय विद्यालय में रह रहे बच्चियों की जानकारी ली साथ ही विभिन्न वर्ग के छात्राओं संग अलग-अलग विषयों पर सवाल-जवाब किया।

छात्राओं के बीच पाठ्य-पुस्तक,अभ्यास पुस्तिका व स्टूडेंट किट का वितरण नहीं होने पर उपायुक्त ने जतायी नाराजगी,वार्डन पर कार्रवाई की चेतवानी :
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने छात्राओं के बीच वितरण किये जाने वाले अभ्यास पुस्तिका,प्रश्न बैंक तथा विभिन्न पुस्तकें अवितरित पायी गयी।इसपर डीसी ने वार्डन को उपरोक्त सभी सामग्रियों को ससमय छात्राओं के बीच वितरण करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण में विज्ञान प्रयोगशाला अस्त-व्यस्त पाया गया,आईसीटी लैब एवं कंप्यूटर कक्ष भी संचालित नहीं होने के प्रमाण मिले जिसके बाद उपायुक्त ने वार्डन को कार्यप्रणाली में सुधार लाने अथवा कार्रवाई के लिये तैयार रहने की चेतावनी दी गयी।
डीसी व सहायक समाहर्ता ने बच्चियों संग किया संवाद :
निरीक्षण के दौरान डीसी व सहायक समाहर्ता हिमांशु लाल ने बच्चियों संग सीधा संवाद स्थापित कर पठन-पाठन में हो आरही समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने बच्चियों को इंग्लिश ग्रामर,सामान्य ज्ञान आदि से जुड़े विषयों पर सवाल किया।इसी तरह उपायुक्त ने नामांकन के विरुद्ध छात्राओं की कम अनुपस्थिती पर चिंता जाहिर की गयी।
इस दौरान उन्होंने वार्डन को लंबे समय से अनुपस्थित छात्राओं के अभिभावकों संग संवाद स्थापित करने व बच्चियों का विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थिती बढ़ाने की दिशा में सक्रीय होकर कार्य करने के निर्देश दिये गये।उन्होंने छात्राओं को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने व खूब मेहनत से पढ़ाई करने की बात कही। मौके पर उपरोक्त के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधीक्षक,वार्डन समेत अन्य मौजूद रहे।
स्वच्छ भारत मिशन एवं जल जीवन मिशन के तहत कार्यों का भी किया गया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान डीसी समीरा एस ने नीलांबर-पीतांबरपुर के कोटखास पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत बनाये गये बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना का भी निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने जलकर हेतु कोट खास पंचायत में आयोजित वीडब्लूएससी की बैठक में भाग लिया एवं विभिन्न समिति के सभी सदस्यों को प्रत्येक माह जलकर वसूली करने हेतु निर्देश दिया।
इसके साथ ही वीडब्लूएससी की नियमित बैठक करने तथा पंचायतों को दिए गये कचरा उठाओ वाहन का परिचालन 15वें वित्त से करने का निर्देश दिया।इसी तरह स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत संचालित प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई का भी अवलोकन किया गया।
इस दौरान प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का संचालन कर रहे ऐजेंसी को सभी पंचायतों में लगे प्लास्टिक संग्रहण केंद्र में एकत्र हो रहे प्लास्टिक का उठाओ ससमय करने का निर्देश दिया गया।मौके पर सहायक समाहर्ता,पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता,सहायक अभियंता,कनीय अभियंता,जिला समन्वयक आदि उपस्थित रहें।