चतरा : नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन व्यापक तैयारियों में जुटा है। इसी क्रम में उपायुक्त कीर्तिश्री ने स्थल का निरीक्षण कर चतरा कॉलेज में स्थापित वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर एवं मतगणना केंद्र की तैयारियों का उपायुक्त कीर्तिश्री ने जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर एवं मतगणना केंद्र से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की एक-एक कर समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां ससमय एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकास मार्ग, सीसीटीवी, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
ये रहे उपस्थित :
निरीक्षण के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा संदीप सुमन, नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।