चतरा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री ने आज निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग के तय मानकों अके आधार पर वेयर हाउस में सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य का जायजा लिया। उपायुक्त ने सीसीटीवी समेत अन्य सुरक्षा मानकों की जांच किया। जांच में सीसीटीवी समेत अन्य क्रियान्वित पाए गए।

इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी एवं कार्यालय कर्मी मौजूद थे।