मेदिनीनगर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित जनता दरबार में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को सीधे डीसी के समक्ष रखा।समाहरणालय के सभागार में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त द्वारा एक-एक फरियादी की बातों को गंभीरतापूर्वक सूना गया और त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनता दरबार में लेस्लीगंज के झरकटिया से आये राहुल कुमार ने बताया कि 23 दिसंबर को वे अपना धान का बिक्री लेस्लीगंज पैक्स में किये थे लेकिन आज तक मुझे ना भुगतान किया गया है और नहीं भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी है।उन्होंने डीसी से अपने धान का पैसा भुगतान कराने का अनुरोध किया।

अरुण कुमार को ऑन स्पॉट मिला ट्राई साईकल

जनता दरबार में पड़वा के गोलहना से आये अरुण कुमार ने बताया कि वो दिव्यांग है,उन्हें चलने हेतु ट्राई साईकल की आवश्यकता है।इस फरियाद को सुनते ही डीसी ने समाज कल्याण पदाधिकारी को अरुण कुमार को ट्राई साईकल उपलब्ध कराने को लेकर निर्देशित किया।

जिसके पश्चात अरुण कुमार को ऑनस्पॉट ट्राई साईकल उपलब्ध करा दिया गया। उपरोक्त के अतिरिक्त जनता दरबार में ट्रांसफर से संबंधित शिकायतें,आंगनबाड़ी सेविका चयन से जुड़े मामले,सरकारी रोड पर अतिक्रमण,जन वितरण प्रणाली (पीडीएस)दुकानों के डीलरों से संबंधित शिकायतें,आवास योजना का लाभ दिलाने,विद्यालय स्थानांतरण सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। डीसी ने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए 15 दिनों के भीतर निष्पादित करने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *