चतरा : मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार के दौरान उपायुक्त कीर्तिश्री ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की समस्याओं से रू-बरू होकर उनकी बातें सुनीं। इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास से जुड़े मामले, सड़क मरम्मत, स्वास्थ्य सुविधाएँ एवं शिक्षा विभाग समेत अन्य से समस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजनों को अनावश्यक परेशानी न हो।

प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक सुलभ मंच उपलब्ध कराना है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को निर्धारित समय पर जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जिसमें आम नागरिक सीधे प्रशासन से संवाद कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *