लाइव पलामू न्यूज/लातेहार : बुधवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीण विकास के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने 15वें वित्त आयोग से संचालित योजनाओं की गति व धरातल पर हो रहे कार्यों के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में अबुआ आवास, मिट्टी मोरम रोड, पोटो हो खेल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिरसा कूप संवंर्धन योजना, मानव दिवस, बिरसा हरित ग्राम योजना, जॉब कार्ड वेरिफिकेशन, एरिया ऑफिसर एप, रिजेक्टेड ट्रांजैक्शन, एनआरएम एक्सपेंडिचर, सोशल ऑडिट, जिओ टैगिंग एवं मनरेगा की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। डीसी ने सभी बीडीओ को ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास, ग्रामीण एवं बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर आवास योजना के शेष बचे कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने की हिदायत दी। लंबित योजनाओं में एक हफ्ते के अंदर प्रगति लाने का सख्त निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्रेयांश, सभी बीडीओ, संबंधित पदाधिकारी व बीपीओ ऑनलाइन जुड़े थें।