मेदिनीनगर :  सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने वैसे नवजात बच्चे जिनका वजन जन्म के पश्चात 2500 ग्राम से कम है उसकी सीएचसीवार समीक्षा की। इस दौरान उन्हें बताया गया कि सबसे अधिक लेस्लीगंज में 11,चैनपुर में 10 और डालटनगंज में 10 ऐसे मामले हैं।

पलामू जिले में लो बर्थ वेट 6 प्रतिशत है। उपायुक्त ने इस मामले पर विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा वितरण किये जाने वाला पोषाहार किट अनिवार्य रूप से गर्भवती महिलाओं तक पहुंचाने एवं उक्त महिला ही इसका सेवन करें इसका ट्रैक रखने पर बल दिया।

बर्थ डोज़ इम्यूनाइजेशन के बेहतर संचालन को लेकर प्राइवेट क्लिनिक के संचालकों संग की जायेगी बैठक : 

बैठक में उपायुक्त ने बच्चे के जन्म के बाद लगाये जाने वाले टीकों की सीएचसी वार जानकरी ली। इस दौरान उन्होंने सभी बच्चों को तय समय में सभी टीका लगाये जायें यह सुनिश्चित करने की बात कही। इसपर कई सीएचसी प्रभारी ने उपायुक्त के समक्ष निजी हॉस्पिटलों में जन्म लेने वाले बच्चों के टीकाकरण में आने वाली परेशानियों को रेखांकित किया।

इस दौरान प्राइवेट क्लिनिक के संचालकों संग बैठक करने व योजना तैयार करने का निर्णय लिया गया।बैठक में डेंगू,मलेरिया एवं अन्य मौसमी संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर भी विशेष चर्चा की गई। आयुष्मान योजना की समीक्षा के दौरान कवरेज बढ़ाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि आगामी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सभी पीवीटीजी समूह का शत-प्रतिशत आयुषमान कार्ड वितरण करने पर बल दिया।इसी तरह उन्होंने एएनसी रजिस्ट्रेशन, फैमिली प्लानिंग, इम्यूनाइजेशन, फैमिली प्लानिंग, ट्यूबरक्लोसिस रिपोर्ट, सिकल सेल स्क्रीनिंग स्टेटस,अर्बन हेल्थ,मुख्यमंत्री असाध्य रोग योजना की समीक्षा की।

ये रहे उपस्थित :

बैठक में सीएस डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव के अलावे विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी बीडीएम,बीपीएम समेत अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *