लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: सोमवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में डीएमएफटी, एससीए की राशि से जिले में किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में प्रभारी पदाधिकारी, डीएमएफटी समीर कुल्लू ने उपायुक्त को डीएमएफटी के माध्यम से संचालित विकास योजनाओं के भौतिक एवं वित्तीय स्थिति की जानकारी से अवगत कराया।

उपायुक्त ने कार्य की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तायुक्त कार्य कराना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने डीएमएफटी की राशि से किये जा रहे स्कूल बाउंड्री निर्माण, छात्रावास जीर्णोद्धार इत्यादि कार्य की समीक्षा कर निर्माण कार्य को अविलम्ब पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अलावे उपायुक्त ने प्राथमिकता के आधार पर सभी संचालित योजनाओं को तय समयवधि के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया।
बैठक में उपायुक्त ने एससीए के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में कहा कि एजेंसियां आपस में समन्वय स्थापित करते हुए शेष बचे कार्यों का जल्द से जल्द पूरा करना सुनिश्चित करें, ताकि योजनाओं से जल्द लोगों को लाभ मिल सके। बैठक में अब तक हुए कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त द्वारा विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।
ये रहे उपस्थित
बैठक में सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह, प्रभारी पदाधिकारी, डीएमएफटी समीर कुल्लू, प्रभारी पदाधिकारी, एससीए श्रेयांश, संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता, सबंधित पदाधिकारी उपस्थित थें।