मनिका प्रखंड में विकास योजनाओं व शैक्षणिक संस्थानों का किया गया भौतिक निरीक्षण, गुणवत्ता व पारदर्शिता पर विशेष जोर

लातेहार :  उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने मनिका प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का भौतिक निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता तथा पारदर्शिता का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों, पंचायत भवनों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा किया।


इस दौरान कस्तूरबा विद्यालय, मनिका, आर के +2 विद्यालय, मनिका, तथा राजकीयकृत +2 विद्यालय मनिका का निरीक्षण के क्रम में छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं व व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय का भ्रमण करते हुए परिसर में स्वच्छता, आवास, भोजन, विद्युत, जल आदि का जायजा लिया।

साथ ही शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए स्कूल प्रबंधन से विद्यालय परिसर में पर्याप्त साफ-सफाई, स्वच्छ शौचालय व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को मिले, इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होने बच्चों को उपलब्ध करवाए जाने वाला मिड-डे मील की गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब एवं आईसीटी लैब का निरीक्षण करते हुए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं प्रधानाध्यापकों को शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

इसके अलावे उपायुक्त के द्वारा मनिका प्रखंड अंतर्गत भ्रमण कर आम बागवानी, अबुआ आवास योजना व अन्य संचालित योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी को लंबित योजनाओं में प्रगति लाने का सख्त निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपायुक्त द्वारा मानिक लैंप्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संस्थान में संचालित गतिविधियों, कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसके पश्चात पंचायत सचिवालय, बड़काडीह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय व्यवस्था, अभिलेख संधारण, आमजनों को दी जा रही सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने पंचायत सचिवालय में साफ-सफाई, समयबद्ध कार्य निष्पादन तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों को सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा आमजनों को योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पहुंचाने की बात कही गई। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित पदाधिकारी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता पर रखते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित करें।

ये रहे उपस्थित :

इस दौरान उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक,  विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनिका, अंचल अधिकारी मनिका, संबंधित पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *