मेदिनीनगर : बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाया। जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्या लेकर काफी संख्या में लोग पहुंचे। ‘लाइव पलामू न्यूज’ उपायुक्त ने उनकी समस्याएं सुनीं और प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिया।

वहीं कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट भी निष्पादन किया गया। वहीं कुछ आवेदनों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारिह करते हुए प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित कर लोगों को लाभान्वित करने की बात कही।

जनता दरबार में प्राप्त होने वाले कुछ प्रमुख आवेदन :

जनता दरबार में पड़वा के ग्राम मुरमा से आये सागर ठाकुर ने पड़वा अंचल के कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा जमीन का रसीद ऑनलाइन किये जाने के एवज में दस हज़ार रुपये मांगने को लेकर शिकायत किया। ‘लाइव पलामू न्यूज’ इसी तरह विश्रामपुर के ग्राम टोना से आये मीणा देवी ने बताया कि उनके पुत्र आयुष कुमार को किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारी है।उन्होंने आगे उपायुक्त को बताया कि उनका परिवार अत्यंत गरीब है जिसके कारण वो अपने बेटे का इलाज नहीं करा पा रहें है,इतना ही नहीं बेटे का नाम राशन कार्ड में नहीं ऐड रहने के कारण आयुषमान कार्ड भी नहीं बन पा रहा है।

अतः उन्होंने डीसी से अपने बेटे का नाम राशन कार्ड में जुड़वाने को लेकर अनुरोध किया ताकि बेटे का आयुषमान कार्ड बनाकर उसका इलाज कराया जा सके।चैनपुर के ग्राम भड़गवां से आयी सुमित्रा देवी ने भूमि मापी के संबंध में आवेदन दिया।’लाइव पलामू न्यूज’ सदर प्रखंड के ग्राम चियांकी से आये किसुनि साव ने एनएच 75 के तहत झूठे तथ्यों को दिखाकर जिला भू-अर्जन कार्यालय से 1 करोड़,41 लाख 16 हज़ार,226 रुपये धोखाधड़ी कर निकाल लेना एवं गबन करते हुए विश्वासघात किये जाने के संबंध में आवेदन दिया।

इसी तरह एक पूर्व अंचलाधिकारी ने भी उपायुक्त से चैनपुर अंचल में अपना जमीन ऑनलाइन नहीं किये जाने की शिकायत की। ‘लाइव पलामू न्यूज’ उपरोक्त के अतिरिक्त जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद,सार्वजनिक रास्ता रोकने,अयोग्य लाभुकों को पीएम आवास दिये जाने,दाखिल खारिज,राजस्व,स्वास्थ्य विभाग,आपूर्ति,पेयजल, शिक्षा,कल्याण विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *