लातेहार : उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने आज लातेहार जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों तथा भूसुर में निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिया। निरीक्षण के क्रम में विशेष रूप से चरका डैम का अवलोकन किया गया। चरका डैम जो प्रवासी पक्षियों के लिए प्रसिद्ध है, एक उभरते हुए ईको-टूरिज्म हॉटस्पॉट के रूप में पहचान बना रहा है।

हर वर्ष नवंबर से मार्च के बीच यह स्थान दुर्लभ और रंग-बिरंगे पक्षियों का बसेरा बनता है, जहाँ पक्षी प्रेमी और बर्ड फोटोग्राफी के शौकीन प्रकृति की सुंदरता का भरपूर आनंद लेते हैं। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चरका डैम, उदयपुरा कोमो पहाड़ी, और ललमटिया डैम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में स्थलों की संभावनाओं का मूल्यांकन किया गया और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु सामूहिक रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि “चरका डैम की चहचहाहट और कोमो पहाड़ी की हरियाली मिलकर लातेहार को एक जीवंत और सम्मोहक पर्यटन अनुभव प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *