लातेहार : नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत 2 अगस्त को 11:00 बजे से जिला स्तरीय “Sampoornata Abhiyan Samman Samaroh” एवं “Aakanksha Haat” कार्यक्रम का आयोजन टाउन हॉल, लातेहार में किया जाना है। इस कार्यक्रम की सफलतापूर्वक तैयारी सुनिश्चित करने हेतु आज उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम की रूपरेखा, समन्वय एवं आयोजन की जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह कार्यक्रम जिले के विकासोन्मुख कार्यों की उपलब्धियों को दर्शाने एवं आकांक्षी कार्यक्रम के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का अवसर है।

“Aakanksha Haat” में स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जाएगी, वहीं “Sampoornata Abhiyan Samman Samaroh” के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।
सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे।

बैठक में कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों, आमंत्रण, मंच संचालन, माइक व्यवस्था, स्टॉल आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयावधि में कार्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य जिले में संचालित विकासात्मक योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्य कर रहे विभागों, कर्मियों को सम्मानित करना एवं आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्यों को जनमानस के समक्ष प्रस्तुत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *