लाइव पलामू न्यूज: विगत कई दिनों से महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री कौन को लेकर सस्पेंस अंततः समाप्त हो चुका है। बुधवार को बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग गयी है। केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय रुपाणी और निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में चंद्रकांत पाटिल ने देवेंद्र फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा। सुधीर मुगंनटीवार ने भी फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा।

जिस पर सभी विधायकों ने सहमति जताई। फिलहाल विधायक दल का नेता चुनने के लिए अन्य विधायकों का नाम सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि बीजेपी आज दोपहर 3.30 बजे अपनी सहयोगी पार्टी NCP व शिवसेना के साथ राजभवन जायेगी और राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। वहीं कल शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में देवेंद्र फडणवीस सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में एकनाथ शिंदे और अजीत पवार भी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।

बताते चलें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है। महायुति में शामिल भाजपा ने 132, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 41 सीटों पर जीत हासिल की है। उल्लेखनीय है कि देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले फडणवीस 2014 में पहली बार सीएम बने थें। उन्होंने एनसीपी-कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत किया था।

साल 2019 में फडणवीस ने दूसरी बार सरकार बनायी। लेकिन 72 घंटे में ही सरकार गिर गयी थी। अक्टूबर 2019 में जब उन्होंने सीएम पद की शपथ ली थी। उस समय अजित पवार ने बीजेपी से हाथ मिलाया था। लेकिन तीन दिन बाद अजित ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया। जिसकी वजह से फडणवीस को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद जुलाई 2022 में फडणवीस एकनाथ शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम बने। अब यह तीसरी बार है कि वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *