लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: पलामू निवासी दिल्ली में भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के प्रवक्ता देवेश तिवारी ने शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से नई दिल्ली में मुलाकात की। देवेश ने इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा पलामू प्रमंडल के बरवाडीह में नए केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए मंत्री को धन्यवाद ज्ञापन किया। वहीं शिक्षा मंत्री ने आश्वास्त किया कि पलामू प्रमंडल में जल्द ही उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के लिए केंद्र सरकार द्वारा कॉलेज खोले जाएंगे ।
