लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता सह दिल्ली प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा देवेश तिवारी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंत्री को उनके राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और भारत की रक्षा और सुरक्षा को मजबूत करने में उनका उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त किया। इस दौरान देवेश ने पलामू ज़िले की समस्त जनता की ओर से पलामू ज़िले में सैनिक स्कूल और मिलिट्री हॉस्पिटल खोलने हेतु रक्षा मंत्री से अपील किया।

इस दौरान रक्षा मंत्री ने उन्होंने कई पुराने यादें साझा करते हुए सामाजिक जीवन में लोगों के प्रति समर्पित होकर ईमानदारी पूर्वक समाज कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने के लिए कहा। देवेश ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि राजनाथ सिंह का ससुराल पलामू ज़िले में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *