LIVE PALAMU NEWS DESK : राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य देवेश तिवारी पार्टी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बिहार विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में 29 अक्टूबर 2025 को उन्होंने बेगूसराय ज़िले में गृहमंत्री अमित शाह से भेंट की।

पिछले दो दशकों में बिहार ने अभूतपूर्व विकास की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है
राज्य के कोने-कोने में सड़कों का जाल बिछ चुका है, गाँव-गाँव तक 24 घंटे बिजली और नल से शुद्ध जल की सुविधा पहुँची है।
कृषि क्षेत्र में समृद्धि आई है, किसानों की आय में निरंतर वृद्धि हुई है, वहीं जीविका दीदी कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का नया आधार मिला है।
बिहार आज विकास, सुशासन और जनकल्याण का प्रतीक बन चुका है। यही भरोसा आगामी चुनाव में जनता पुनः प्रकट करने जा रही है।