लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: शुक्रवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग,उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री बैद्यनाथ राम द्वारा सदर अस्पताल में डायलिसिस सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस दौरान माननीय मंत्री ने 18 योजनाओं का शिलान्यास भी किया। मौके पर मंत्री जी ने कहा कि आज नि:शुल्क डायलिसिस सेंटर के उद्घाटन के उपरांत अब उन मरीजों को काफी सुविधा होगी जो अब तक रांची या अन्य जगहों पर जाकर डायलिसिस कराते थे। राज्य सरकार के सार्थक प्रयास से यह कार्य सफल हुआ है जो सराहनीय है। इसका फायदा लोगों को मिलेगा। वर्तमान में 3 बेडेड निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा जिले में शुरू कर दी गई है जो जिला के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। लातेहार जिला में यह मशीन लग जाने से अब मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। जिसके आधार पर उनका बेहतर इलाज संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सरकार का उद्देश्य है। इसके लिए कई स्तरों पर कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *