लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: बुधवार को पलामू प्रमंडल के डीआईजी वाईएस रमेश ने एक उच्चस्तरीय बैठक की। जिसमें उन्होंने नक्सलियों गतिविधियों समेत अन्य आपराधिक मामलों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मामलों के जल्द निपटाने का निर्देश दिया। वहीं नक्सल इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। वहीं कांडों के निपटान में तेजी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का निर्देश दिया। बैठक में सदर मुख्यालय के डीएसपी, सभी एसडीपीओ और जिले के सभी थानों के थाना प्रभारी उपस्थित थें।