मेदिनीनगर : पलामू प्रमंडल के जिलों में होनेवाले नगर निकाय चुनाव को भयमुक्त और सुरक्षा के माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर डीआईजी कौशल किशोर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए वे अपने मातहत अधिकारियों के साथ लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। निकाय चुनाव को लेकर पलामू रेंज की पुलिस सक्रियता के साथ काम कर रहा है।

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार हथियारों का वेरिफिकेशन का काम अंतिम चरण में है। साथ ही बॉर्डर एरिया पर वाहनों की जांच अभियान तेजी से किया जा रहा है। डीआईजी ने कहा कि चुनाव में खलल पैदा करने वालों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा। पलामू, गढ़वा और लातेहार में मतदाता और प्रत्याशियों को किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

डीआईजी कौशल किशोर ने कहा कि उग्रवाद और अपराध से संबंधित गोपनीय जानकारी पुलिस को दें। इस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *