लाइव पलामू न्यूज/रांची: शनिवार को जेएमएम सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81वां जन्मदिन रांची स्थित आवास पर बेहद धूमधाम से मनाया गया। इस खास अवसर पर बड़ी संख्या में नेता और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थें। मोरहाबादी में आयोजित इस समारोह में 81 पौंड का विशेष केक भी काटा गया।

समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, राज्य के कई मंत्री और विधायक शामिल हुए। हेमंत सोरेन ने समारोह में पहुँचकर सबसे पहले अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। मौके पर शिबू सोरेन के भाई बसंत सोरेन, पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, प्रवक्ता मनोज पांडे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थें।