मेदिनीनगर : बुधवार की सुबह शहर के निजी बस पड़ाव में बस कंडक्टर और एजेंट में विवाद हो गया। जिसके बाद जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में कंडक्टर को गंभीर चोटें आईं हैं। घायल कंडक्टर को इलाज के लिए एमएमसीएच ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। घायल कंडक्टर की पहचान उपेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

जो लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सांगबार निवासी है। वहीं एजेंट की पहचान रेड़मा निवासी गुड्डू त्रिपाठी के रूप में हुई है। इस संबंध में कंडक्टर ने बताया कि बस चालक नाश्ता करने गया था। इसी दौरान बस खुलने का समय हो गया।
वह ड्राइवर सीट पर बैठकर बस आगे बढ़ा रहा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। आपसी कहासुनी में गुड्डू त्रिपाठी ने लाठी चला दी। जिससे वह घायल हो गये। जिससे बस पड़ाव में अफरातफरी का माहौल बन गया।