PMJJBY के अंतर्गत 8 लाभुकों को सांकेतिक चेक वितरण
गढ़वा : गुरुवार को समाहरणालय सभागार में डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय द्वितीय त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विभागों एवं बैंकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

डीडीसी ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों से जिला स्तर पर चल रही योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए बेहतर प्रदर्शन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जिले के वित्तीय एवं विकासात्मक प्रदर्शन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे:
CD Ratio में सुधार एवं बैंकिंग सक्रियता बढ़ाने के निर्देश
ACP (Annual Credit Plan) की प्रगति तथा लक्ष्य उपलब्धि की समीक्षा
KCC (किसान क्रेडिट कार्ड) वितरण की स्थिति एवं लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन पर बल
PMEGP एवं PMFME योजनाओं की प्रगति, स्वीकृति एवं ऋण उपलब्धता
Financial Inclusion/Social Security Schemes under TFIIP की अद्यतन स्थिति
BC Outlets का संचालन विशेषकर ग्राम पंचायत भवनों में सेवाओं की उपलब्धता
बैंक रहित ग्रामीण केंद्रों (URC) में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार को प्राथमिकता
SARFAESI मामलों की प्रगति और त्वरित कार्रवाई पर जोर
डीडीसी ने निर्देश दिया कि सभी बैंक एवं संबंधित विभाग अपने-अपने क्षेत्रों में समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति, सेवा विस्तार, और लाभुकों तक योजनाओं का शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि जिले का समग्र प्रदर्शन बेहतर हो सके।
PMJJBY के लाभुकों को चेक वितरण
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत 8 लाभुकों को जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी एवं डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा द्वारा सांकेतिक रूप से चेक वितरित किया गया। इस दौरान डीडीसी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुँचे, यह जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मौके पर डीडीसी ने सभी विभागों एवं बैंक अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुँच बढ़े जिससे कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का शत-प्रतिशत कवरेज हो सके। उद्यमिता को भी बढ़ावा मिले और वित्तीय समावेशन के लक्ष्य निर्धारित समय सीमा में प्राप्त किए जाएँ। जिले का प्रदर्शन तभी उत्कृष्ट माना जाएगा जब लाभार्थी योजनाओं का वास्तविक लाभ समय पर प्राप्त करें और सेवा प्रदायगी की गुणवत्ता सतत बेहतर होती रहे।”