लाइव पलामू न्यूज़/मेदिनीनगर: गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन व उप निर्वाचन पदाधिकारी कानूराम नाग ने समाहरणालय परिसर से जिले में ईवीएम व वीवीपैट मशीन के प्रचार-प्रसार के लिए मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त ने कहा कि विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत डेमोंसट्रेशन वैन तैयार किया गया है। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र के लिये इन जागरूकता वैन को रवाना किया गया है।

वैन के माध्यम से मतदाताओं को ईवीएम व वीवीपैट मशीन की जानकारी सभी मतदान केंद्र में मतदाताओं को दी जाएगी।सभी हाट बाजार अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को ईवीएम के प्रति जागरूक किया जायेगा। पांचों विधानसभा क्षेत्र के लिए रूट चार्ट निर्धारित किया गया है। ईवीएम डिमॉन्सट्रेशन सेंटर समाहरणालय एवं सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय में भी स्थापित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *