लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा : बुधवार को विधानसभा आम चुनाव 2024 की घोषणा के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर ने जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने और सरकारी योजनाओं से जुड़े नए लाभुकों के लाभ वितरण पर चर्चा की गई।

इस दौरान उपायुक्त शेखर जमुआर ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद किसी भी प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं जैसे पीएम किसान योजना, आबुआ आवास योजना, पीएम आवास योजना, मंईंया सम्मान योजना और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत किसी नए लाभुक को लाभ नहीं दिया जाएगा। इन योजनाओं के तहत किसी भी नए आवेदक को व्यवसाय अथवा वाहन लोन की पहली किस्त देने पर भी रोक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *