मेदिनीनगर : प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के तहत चल रही मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने पलामू एवं गढ़वा जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां मतदान व्यवस्था, मतदाता सुविधाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों की बारीकी से जांच की।

पलामू में मेदिनीनगर नगर निगम के संस्कार एकेडमी शाहपुर, राजकीय बालिका बुनियादी विद्यालय तथा गढ़वा के मध्य विद्यालय टंडवा एवं आर.के. गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय के बूथों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र, पहली बार वोटरों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की तथा पदाधिकारियों को निष्पक्ष मतदान के निर्देश दिए।

मतदाताओं ने शांतिपूर्ण व्यवस्था पर संतोष जताया, जबकि आयुक्त ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी से मतदान की अपील की।