मेदिनीनगर : जन्मदिन की पार्टी मनाने के दौरान डीजे की गाड़ी पलटने से 4 लोग घायल हो गए। घटना छतरपुर थाना क्षेत्र के पिंडराही की है। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद एमएमसीएच में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि पिंडराही निवासी राजकुमार सिंह के 10 वर्षीय पुत्र विकास कुमार का जन्मदिन मनाया जा रहा था।

इसी क्रम में केक काटने के बाद लोग डीजे पर नाच गाना कर रहे थें। इसी दौरान डीजे चालक वाहन को पीछे कर रहा था कि अचानक गाड़ी पलट गया। जिससे बाबूलाल सिंह, पवन सिंह, ददन सिंह डीजे चालक रामजन्म सिंह के पुत्र विकास घायल हो गया। घटना के बाद आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद एमएमसीएच रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *