लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: शनिवार को वित मंत्री राधा कृष्ण किशोर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि कई चिकित्सक अपने ड्यूटी से नदारद है। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई का भी जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल में गंदगी को देखकर मंत्री भड़क उठे। उन्होंने कहा कि यहां की हालत ऐसी है कि सही आदमी भी बीमार पड़ जाए। अस्पताल अधीक्षक के चार्ज में डॉ संजय कुमार को बुलाकर उन्हें अस्पताल में साफ सफाई कराने का आदेश दिया।

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने इस दौरान कई मरीजों से मिलकर बातचीत की और उन्हें मिल रहे सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य पर खर्च करने के बाद भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं होना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि साधारण केस में भी मरीज का इलाज के करने के बजाय रेफर कर देना समाधान नहीं है।

उन्होंने कहा कि किडनी, हार्ट व अन्य गंभीर बीमारी का इलाज के लिए आप रेफर कर सकते हैं. लेकिन सामान्य बीमारी का इलाज तो किया ही जा सकता है। चिकित्सकों के नहीं रहने के कारण मरीज निजी अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि लगातार सूचनाएं मिल रही है कि अस्पताल परिसर में बिचौलिये हावी हैं। इस पर रोक लगाने के लिए अस्पताल प्रबंधन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *