LIVE PALAMU NEWS DESK : वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार के रूप में संघ लोक सेवा आयोग को नया चेयरमैन मिल गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व रक्षा सचिव और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अजय कुमार को आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

डॉ. अजय कुमार अपने कार्यभार ग्रहण की तारीख से अधिकतम छह वर्ष तक अथवा 65 वर्ष की आयु तक (जो भी पहले हो) अपने पद पर बने रहेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रीति सूदन का कार्यकाल 29 अप्रैल को समाप्त हो गया था। जिसके बाद से यह पद खाली पड़ा था।

कौन हैं डॉ अजय कुमार :

1985 बैच के सेवानिवृत्त IAS अधिकारी अजय कुमार ने केरल कैडर में अपनी सेवाएं दींः वे 2019 से 2022 तक भारत सरकार में रक्षा सचिव के पद पर भी कार्यरत रहे।

अनुराधा प्रसाद को बनाया गया आयोग का सदस्य

वहीं 1986 बैच की ओडिशा कैडर अधिकारी अनुराधा प्रसाद को आयोग का सदस्य चुना गया है। उन्होंने प्रशासन के विभिन्न स्तरों पर अपनी भूमिका निभाई हैं। वे लेडी श्रीराम कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक, दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में परास्नातक और यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम, यूके से विकास प्रशासन में मास्टर्स कर चुकी हैं।

भारत के राष्ट्रपति द्वारा संविधान के अनुच्छेद 316(1) के तहत यूपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति की जाती है। आयोग में कम से कम आधे सदस्य वे होते हैं, जिन्होंने किसी न किसी सार्वजनिक सेवा में न्यूनतम 10 वर्षों तक कार्य किया हो।

आयोग के सदस्य या अध्यक्ष अपने कार्यभार ग्रहण की तारीख से अधिकतम छह वर्ष तक अथवा 65 वर्ष की आयु तक (जो भी पहले हो) अपने पद पर बने रहते हैं। वहीं राज्य लोक सेवा आयोग के लिए यह आयु सीमा 62 वर्ष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *