लाइव पलामू न्यूज/लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के रेवत गांव के बहेर चौक के पास कोयला लदा एक अनियंत्रित हाइवा ग्रामीणों के घर में घुस गया। इस घटना में हाइवा चालक की मौत हो गई जबकि हाइवा का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में दो ग्रामीणों का घर और एक दुकान भी तबाह हो गई।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 1:00 बजे कोयला लदा हाइवा हेरहंज से तेज रफ्तार में मनिका की ओर आ रहा था। इसी दौरान हाइवा अचानक अनियंत्रित होकर बहेर चौक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे ग्रामीणों का घर और दुकान ध्वस्त हो गया। इस घटना में हाइवा चालक कुंदन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया।