मेदिनीनगर : जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल, गुरुवार की शाम जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के बेड़मा बभंडी निवासी नौशाद अंसारी ने नशे में धुत होकर अपनी मां और बहन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें मांं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज एमएमसीएच में चल रहा है।

मृतका की पहचान 46 वर्षीय ताजो परवीन के रूप में हुई है। वहीं घायल 14 वर्षीय मुस्कान परवीन के रुप में हुई है। इस संबंध में मृतक के पति जसमुद्दीन अंसारी ने बताया कि रात को नौशाद नशे की हालत में घर पहुंचा। जहां वह मां और बहन से झगड़ा करने लगा। गुस्से में आकर उसने धारदार चाकू से मां और बहन पर हमला कर दिया।

जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस नौशाद को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *