LIVE PALAMU NEWS DESK : इन दिनों पूरे झारखंड में इन दिनों हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। जिसके चलते सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया है। जिससे जनजीवन के साथ-साथ हवाई यातायात भी प्रभावित हो रहा है। राजधानी के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से संचालित कई उड़ानों पर इसका सीधा असर देखने को मिला है।

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, ऑपरेशनल कारणों और कम दृश्यता (लो विजिबिलिटी) की वजह से कुछ उड़ानों को पहले ही रद्द किया जा चुका है। जबकि कुछ उड़ानों को दूसरे शहरों में डायवर्ट किया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति संबंधित एयरलाइन से जरूर चेक कर लें।

पहले से रद्द की गई उड़ानें :

इंडिगो फ्लाइट 6E 6287/576 (दिल्ली–रांची–दिल्ली)

इंडिगो फ्लाइट 6E 7089/7014 (कोलकाता–रांची–कोलकाता)

इंडिगो फ्लाइट 6E 7674/7235 (कोलकाता–रांची–कोलकाता)

लो विजिबिलिटी के कारण डायवर्ट की गई उड़ानें :

इंडिगो फ्लाइट 6E 421/398 (हैदराबाद–रांची–हैदराबाद)

इंडिगो फ्लाइट 6E 6484/6799 (पुणे–रांची–बेंगलुरु)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *