लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : 23 फरवरी, रविवार को पलामू के कई इलाकों में बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। सुबह के 9:30 बजे से शाम के 5:30 तक बिजली की सप्लाई को बंद रखा जाएगा। इस दौरान पलामू के सुदना बिजली ग्रिड का मेंटेनेंस किया जाएगा। पलामू बिजली विभाग ने इससे संबंधित सूचना भी जारी कर दी है।

ग्रिड में पावर सप्लाई बंद रहने के कारण पलामू के रेड़मा, बैरिया, सुदना, पांकी, पाटन, गहरपथरा, कचरवा, पदमा, लेस्लीगंज, सेमरा बरवाडी, तुकबेरा, छतरपुर हरिहरगंज, डालटनगंज शहर, पाटन, मनातू, तरहसी आदि सब स्टेशन में बिजली की सप्लाई बंद रहेगी।
उल्लेखनीय है कि विगत कुछ महीनो में रखरखाव कार्य के लिए पलामू के इलाके में बिजली की सप्लाई काटी जा रही है। बिजली सप्लाई बंद रहने से लातेहार के बरवाडीह का इलाका प्रभावित होगा।