लाइव पलामू न्यूज/रांची: इधर, IAS अधिकारी पूजा सिंघल का निलंबन खत्म होने के बाद उन्हें विभाग आवंटित करने की जा रही है। वहीं दूसरी ओर ईडी ने रांची PMLA की विशेष कोर्ट में याचिका दाखिल कर अपील किया है कि उन्हें कोई विभाग ना दिया जाए।

ईडी की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि अगर पूजा सिंघल को राज्य सरकार किसी विभाग की जिम्मेदारी देती है तो संभावना है कि वह अपने पद का दुरुपयोग कर केस को प्रभावित करें। पूजा सिंघल की ओर से ईडी की याचिका पर जवाब दाखिल कर दिया गया है। ईडी की याचिका पर कोर्ट 14 फरवरी को सुनवाई करेगा।
11 मई 2022 को ईडी ने किया था गिरफ्तार:-
बताते चलें कि मनरेगा घोटाला अभियुक्त आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को 11 मई को ED ने गिरफ्तार किया था। पांच मई 2022 को पूजा सिंघल के 25 ठिकानों पर ED ने छापेमारी की थी। जिसमें ईडी को बेहिसाब पैसे और अन्य जगहों पर इन्वेस्टमेंट के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी। छापेमारी में पूजा सिंघल के सीए सुमन सिंह के आवास और कार्यालय से 19.31 करोड़ रुपये नकद बरामद हुआ था।
7 दिसंबर को किया गया है रिहा:-
पूजा सिंघल को दिसंबर महीने की 7 तारीख को बीएनएस कानू न के तहत जेल से रिहा किया गया है। हालांकि वह अब भी मनी लॉन्ड्रिंग केस में अभियुक्त हैं।