ED raids in Ranchi : गुरुवार, 8 मई को ईडी की कई टीमों ने सुबह रांची में छापेमारी शुरू की। इसके साथ ही ईडी की टीम बोकारो और पश्चिम बंगाल में भी छापेमारी कर रही है। उल्लेखनीय है कि 800 करोड़ के जीएसटी घोटाले को लेकर ईडी यह छापेमारी की जा रही है।

बताते चलें कि गुरुवार की सुबह ईडी की टीम सबसे पहले कांके रोड स्थित श्रीराम गार्डन अपार्टमेंट में पहुंची और वहां के एक फ्लैट में छापेमारी शुरू की। यह छापेमारी बिल्डर विवेक नरसरिया के ठिकानों पर की गई है। खबरों के अनुसार ईडी की अन्य टीमें पश्चिम बंगाल और बोकारो में भी छापेमारी कर रही है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले बोकारो भूमि घोटाले के सिलसिले में विभिन्न थानों में दर्ज प्राथमिकी को ईसीआईआर के रूप में दर्ज करने के बाद 22 अप्रैल को झारखंड और बिहार के कुल 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसी मामले में दो दिन पहले ईडी की टीम ने बोकारो जाकर मामले से जुड़े लोगों से उनके घर में ही पूछताछ की थी।