लाइव पलामू न्यूज : ईडी ने सरकार से राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति मांगी है। बता दें कि 15 मई 2024 को लंबी पूछताछ के बाद उन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया था। ग्रामीण विकास विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम से पूछताछ में मिले तथ्यों के जांच के बाद आलमगीर आलम को ईडी ने गिरफ्तार किया था।

 

इसके अलावा ईडी ने आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल और मंत्री के करीबी जहांगीर आलम के ठिकानों पर छापेमारी की थी। जहां जहांगीर के ठिकानों से 32 करोड़ रुपये नकद जब्त किये थे। ईडी ने जहांगीर के ठिकानों से जब्त रुपये का संबंध तत्कालीन ग्रामीण विकास मंत्री से बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *