लाइव पलामू न्यूज : शुक्रवार को ईडी की टीम ने आयुष्मान भारत योजना घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पीएस ओम प्रकाश, टीपीए (थर्ड पार्टी असेंसमेंट) सहित अन्य लोगों के कुल 21 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इसमें झारखंड के 17, पश्चिम बंगाल के दो और दिल्ली व उत्तर प्रदेश के एक-एक ठिकाने शामिल हैं।

दरअसल, ईडी की टीम शुक्रवार की सुबह से राजधानी रांची के अशोक नगर, पीपी कंपाउंड, एदलहातू, बरियातू, लालपुर और चिरौंदी में छापेमारी कर रही है। दरअसल, आयुष्मान भारत योजना में हुई गड़बड़ी के मामले में भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट (सीएजी) संसद में पेश की गयी थी। जिसमें झारखंड में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी की बात सामने आई थी। जिसके बाद ईडी ने इसीआईआर दर्ज की थी।

इसमें मुर्दों का इलाज करने सहित अन्य प्रकार की गड़बड़ी का भी उल्लेख था। सीएजी की रिपोर्ट संसद में पेश होने और उसमें वर्णित तथ्यों के मद्देनजर ईडी ने स्वास्थ्य विभाग और झारखंड स्टेट हेल्थ सोसायटी से आयुष्मान योजना में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ की गयी कार्रवाई की जानकारी मांगी थी।

जिसके जवाब में स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान योजना में हुई गड़बड़ी के मामले में कुछ अस्पतालों के खिलाफ दर्ज करायी गयी प्राथमिकी की सूचना भेजी थी। इसी प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने इसीआईआर के रूप में दर्ज कर झारखंड में आयुष्मान घोटाले की जांच शुरू की थी। इसकी जांच में मिली गड़बड़ी के आलोक में ईडी ने आज शुक्रवार को संबंधित लोगों के ठिकानों पर छापा मारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *