मेदिनीनगर : जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां चैनपुर थाना क्षेत्र के नेउरा निवासी फिरोज अंसारी (बिजली मिस्त्री) बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि फिरोज मेदिनीनगर के बिजली ऑफिस में बिजली मिस्त्री के रूप में कार्यरत है। इसी क्रम में उसे निमिया(चैनपुर) से किसी व्यक्ति का फोन आया कि ट्रांसफरमर का फेज मार दिया है।

जिसे बनाने के क्रम में फिरोज बिजली की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उसकी हालत देखते हुए एमएमसीएच रेफर किया गया। वहीं उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने एमएमसीएच से रिम्स रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *