LIVE PALAMU NEWS DESK : झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने JBVNL के प्रस्ताव पर विचार करने के बाद बिजली के दर में वृद्धि की है। इससे झारखंड के घरेलू (शहरी) उपभोक्ताओं को अब 6.85 रुपये प्रति यूनिट के बदले 7.40 रुपये की दर से भुगतान करना होगा। आयोग ने औसतन 6.12 प्रतिशत की वृद्धि का फैसला किया है।

जबकि किसी भी तरह के उपभोक्ता के लिए फिक्स चार्ज में बढ़ोतरी नहीं की गई है। जेबीवीएनएल ने टैरिफ में 59 प्रतिशत बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन आयोग ने विचार व जांच के बाद 6.12 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी है। नया दर एक अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक प्रभावी रहेगा।

टैरिफ बढ़ाने की जानकारी देते हुए आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 2026-27 के लिए बिजली टैरिफ घोषित किया जा रहा है। इसमें ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली प्रति यूनिट 6.70 रुपये से बढ़ा कर 7.20 रुपये प्रति यूनिट कर दिया गया है। हालांकि फिक्स चार्ज को पहले की तरह 75 रुपया ही रखा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *