लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: शुक्रवार को जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के लाधूप पंचायत के दूधीमाटी गांव से हाथी का शव बरामद किया गया है। प्रथम दृष्‍टया देखने पर हाथी की मौत स्‍वाभाविक प्रतीत नहीं होती है। हाथी की नाक से खून निकल रहा था और जीभ काली पड़ गयी थी। बताया जा रहा है कि विगत एक सप्‍ताह से इस क्षेत्र में 8-10 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा था।

गुरुवार को भी यह झुंड जंगल में नजर आया था। अब शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने एक हाथी का शव देखा और इसकी सूचना प्रशासन व वन विभाग को दी‌। इस संबंध में क्षेत्र पदाधिकारी नंद कुमार महतो ने कहा कि पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी की मौत का पता चल सकेगा। हालांक‍ि उन्‍होंने हाथियों के आपसी संघर्ष की भी बात कही है। इधर घटना की सूचना पर विभाग मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *