लाइव पलामू न्यूज : जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां मेदिनीनगर में 10 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर हत्या का मामला सामने आया है। घटना से गुस्साये लोगों ने सड़क जाम कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।

बताया जा रहा है कि शहर थाना क्षेत्र के 37 वर्षीय एक व्यक्ति ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम देने के बाद ईंट व पत्थर से कूच कर उसकी निर्मम हत्या कर दी है। घटना से गुस्साये लोगों ने सड़क जाम कर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम रात 8 बजे से देर रात 1 बजे तक रहा।

इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पलामू एसपी मुर्दाबाद के नारे लगाए और TOP-2 के प्रभारी अनिल सिंह को बर्खास्त करने की मांग कर रहे थें। इधर घटना की जानकारी सूचना पर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद,शहर थाना प्रभारी देवब्रत पोदार सदल बल मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लिया। घटना की सूचना पर मुहल्लेवासियों ने आरोपी को पकड़कर मारपीट की जिससे वह अधमरा हो गया। फिलहाल आरोपी का इलाज एमएमसीएच में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *