LIVE PALAMU NEWS : नागपुर में इंडिगो के विमान की नागपुर में आपात (इमरजेंसी) लैंडिंग कराई गई है। उक्त विमान इंडिगो की फ्लाइट कोच्चि से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान बम की धमकी मिलने पर विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गयी।


बताते चलें कि इससे पहले एयर इंडिया की एक ड्रीमलाइनर फ्लाइट की भी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गयी थी। दरअसल, हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI315 ने जैसे ही टेक ऑफ किया, उसमें कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम आ गयी। जिसके कारण विमान को वापस लौटना पड़ा।

पायलट ने विमान को हांगकांग एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया था। बताया जा रहा है कि फ्लाइट नंबर AI-379 फुकेट से नयी दिल्ली आ रही थी। जिसमें 156 यात्री सवार थें। इसी दौरान टॉयलेट के पास बम की धमकी वाला नोट मिला था। जिसके बाद फुकेट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *