लाइव पलामू न्यूज/ गढ़वा : बुधवार को एसीबी ने कार्रवाई करते हुए कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक गुलजार अंसारी को 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उक्त कार्रवाई वादी अखिलेश चौधरी के आवेदन पर की गई।

दरअसल, वादी के मनरेगा योजना के तहत बकाया भुगतान और मास्टर रोल पर हस्ताक्षर के लिए रोजगार सेवक ने रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद एसीबी ने मामले की सत्यता की पुष्टि की। तत्पश्चात रोजगार सेवक को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।