लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: जिले के सदर थाना क्षेत्र के जंगल में पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हासिल लगी है। दरअसल, इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार उग्रवादी के पास से एक रायफल भी बरामद की गई है।

दरअसल, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा अपने साथियों के साथ जंगल में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश में जुटा है। जिसके आलोक में पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम ने जंगल में सर्च अभियान शुरू किया।
सुरक्षा बलों के जंगल पहुंचते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की। इसी क्रम में पुलिस ने एक उग्रवादी को पकड़ लिया वहीं अन्य उग्रवादी भागने में सफल रहे। पुलिस जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रही है।