चाईबासा: रविवार की सुबह जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रेलापराल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक नक्सली मारा गया। दरअसल, रविवार की सुबह पुलिस फोर्स सर्च ऑपरेशन करने रेलापराल पहुंची थी। जहां पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने भी जवाबी फायरिंग शुरु की।

मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। मुठभेड़ खत्म होने पर पुलिस ने वहां सर्च अभियान शुरु किया। इस दौरान सुरक्षाबलों को मुठभेड़स्थल पर नक्सली का शव और हथियार बरामद हुआ है। पुलिस मृत नक्सली की पहचान करने में जुटी है।