आमजनों से सार्वजनिक स्थलों एवं नदी नालों का अतिक्रमण न करने की अपील

गढ़वा : सोमवार को उपायुक्त दिनेश यादव के निर्देशानुसार गढ़वा शहरी प्रबंधन एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अंचल अधिकारी गढ़वा सफी आलम ने अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया। इसके तहत गढ़वा शहर स्थित सरस्वतीया नदी के किनारे सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु गढ़देवी मंदिर के निकट स्थित पुल से नगवां मोहल्ले में स्थित पुल तक अवैध रूप से क़ब्जे वाली भूमि को मुक्त कराया गया।

 

इस दौरान अतिक्रमित भूमि पर निर्मित विभिन्न संरचनाओं को जिला प्रशासन द्वारा तोड़कर अतिक्रमण नहीं करने का संदेश दिया गया। अंचल अधिकारी श्री आलम ने कहा कि सरकारी भूमि लोगों की सुविधा के लिए सार्वजनिक उपयोग हेतु होते हैं। उन्होंने आमजनों से ऐसे स्थलों पर अतिक्रमण नहीं करने तथा अतिक्रमण जैसे मुद्दे आने पर प्रशासन को सूचित करने की अपील की है।

उक्त मौके पर अंचल अधिकारी समेत अंचल कार्यालय गढ़वा व नगर परिषद, गढ़वा के विभिन्न पदाधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *