LIVE PALAMU NEWS DESK : जैक ने पत्र जारी करते हुए मैट्रिक और इंटर के परीक्षार्थियों को पेन नंबर देने से छूट दे दिया है। बता दें कि इसकी वजह से हजारों छात्रों के फॉर्म जमा होने से वंचित हो रहे थें। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जैसी परीक्षाओं के लिए, जिनका पेन नंबर (Permanent Education Number) नहीं बना है, वे भी फॉर्म भर सकते हैं।

क्योंकि परिषद ने अस्थायी रूप से पेन नंबर की अनिवार्यता हटा दी है और पोर्टल पर एक प्लेसहोल्डर की व्यवस्था की है, ताकि किसी भी छात्र को सिर्फ़ तकनीकी कारण से वंचित न रहना पड़े। लेकिन स्कूल को बाद में पेन नंबर बनवाना ज़रूरी होगा। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे समय सीमा के अंदर छात्रों के पेन नंबर बनवाएं; अगर पेन नंबर नहीं है, तो प्रधानाध्यापक DSE (जिला शिक्षा पदाधिकारी) के माध्यम से इसे जनरेट करवाएंगे।