लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : अफीम की खेती के खिलाफ जिले में लगातार कार्रवाई जारी है। इस दौरान कई खुलासे भी हुए हैं। छतरपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष पर भी अफीम की खेती करने का आरोप लगा है‌। इस मामले में मुखिया संघ के अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कई गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दरअसल, अफीम की खेती के खिलाफ छतरपुर थाने की पुलिस अभियान चला रही थी। इसी दौरान 25 फरवरी को कौवल इलाके में चार एकड़ अफीम की फसल को नष्ट किया गया‌ था। जांच में पता चला कि जिस जमीन पर अफीम की फसल लगी थी, वह कौवल के मुखिया अनुज कुमार सिंह के पिता और चाचा के कब्जे में है।

मुखिया के पिता और चाचा की मौत हो चुकी। सीओ की रिपोर्ट मिलने के बाद मुखिया संघ के अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह समेत अन्य के खिलाफ छतरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस संबंध में छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि मुखिया अनुज कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *