मेदिनीनगर : नगर आयुक्त आवास के बगल (महिला कॉलेज के सामने )में शीलापट्ट पर अंकित स्वतंत्रता सेनानियों के नामों में त्रुटि सुधार हेतू आज स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन (स्वर्गीय यदुवंश सहाय के परपौत्र सुधीर सहाय, स्वर्गीय वेद प्रकाश के पुत्र प्रेम प्रकाश, स्वर्गीय श्री नंदकिशोर प्रसाद वर्मा के पौत्र विवेक वर्मा और पौत्रवधू शर्मिला वर्मा ) नगर आयुक्त जावेद हुसैन से मिले और लिखित ज्ञापन देकर उनसे स्वतंत्रता सेनानियों के नामों में मौजूद त्रुटि को सुधारने की गुजारिश की।

इन त्रुटियों की ओर पलामू निवासी दिल्ली में अमर उजाला के पत्रकार श्री प्रभात मिश्रा ‘सुमन’ ने ध्यान आकृष्ट कराया है।विदित हो कि प्रभात मिश्रा ‘सुमन ‘ ने पलामू के क्रांतिकारी नामक पुस्तक लिखी है , जिसमें स्वतंत्रता संग्राम में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पलामू के स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र है।
नगर आयुक्त ने यथाशीघ्र इसपर विचार करने की बात कही और आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उनकी मांग पूरी करने की कोशिश होगी। इस अवसर पर श्री प्रेम प्रकाश, विवेक वर्मा , श्री सुधीर सहाय, शर्मिला वर्मा , मयूरेश द्विवेदी और लक्ष्य श्रेष्ठ उपस्थित थें।