LIVE PALAMU NEWS DESK : बुधवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पलामू जिला बल के शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम एवं संतन कुमार मेहता के परिजनों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दोनों शहीदों के परिजनों को प्रत्येक 1 करोड़ 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता राशि का चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद जवानों के बच्चों को नि:शुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएगी तथा रांची में शहीद बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने परिजनों से बातचीत कर संवेदना जताते हुए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि शहीद परिवारों को पेंशन व अन्य लाभ तत्काल प्रदान किए जाएं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों शहीदों की पत्नियों को क्लर्क की नौकरी दी जाएगी।

वहीं लगभग 2 करोड़ रुपये की सहायता भी दी जाएगी। मौके पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, डीजीपी अनुराग गुप्ता, पलामू एसपी रिष्मा रमेशन तथा एसबीआई के वरीय अधिकारी उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *